LNMU UG 2nd Semester Admission Date 2025:- अगर आप ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के स्नातक (UG) सत्र 2024–2028 के छात्र हैं और सेमेस्टर 1 का परिणाम आ चुका है, तो आपके लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। अब बारी है सेमेस्टर 2 में एडमिशन लेने की। विश्वविद्यालय ने हाल ही में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जिसमें सेमेस्टर 2 में नामांकन से जुड़ी सभी जानकारियाँ साझा की गई हैं। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि कौन से छात्र एडमिशन ले सकते हैं, तिथि क्या है, और प्रक्रिया क्या रहेगी।
अगर आप किसी भी तरह की जानकारी मिस नहीं करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़ें। यह लेख आपके एडमिशन प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने में मदद करेगा।
LNMU UG 2nd Semester Admission 2025 ~ Overall
Post Category | Admission |
Name Of The University | Lalit Narayan Mithila University, Darbhanga, Bihar |
Name Of The Article | LNMU UG 2nd Semester Admission Date 2025 Session 2024-28 एलएनएमयू यूजी सेकंड सेमेस्टर एडमिशन 2025: जानें महत्वपूर्ण तिथियाँ और प्रक्रिया |
Course Name | UG (B.A, B.Sc & B.Com) |
Course Duration | 4th Years |
Course Session | 2024-28 |
Admission Start Date | 02 June 2025 |
Official Website | lnmuniversity.com |
LNMU UG 2nd Semester Admission Date 2025 Session 2024-28
अगर आप ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के स्नातक सत्र 2024–28 के छात्र हैं और सेमेस्टर 1 का रिजल्ट आने के बाद अब सेमेस्टर 2 में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया नोटिस
हाल ही में विश्वविद्यालय की ओर से एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में बताया गया है कि सेमेस्टर 2 में प्रवेश की प्रक्रिया कब से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि क्या होगी।
सेमेस्टर 2 में एडमिशन कौन ले सकते हैं?
- वे सभी छात्र जिन्होंने सेमेस्टर 1 का परिणाम पास किया है या प्रमोटेड हैं, वे सेमेस्टर 2 में प्रवेश ले सकते हैं।
- यदि आपने अभी तक एडमिशन नहीं लिया है, तो तुरंत अपने कॉलेज में संपर्क करें।
एडमिशन की तिथि
- प्रवेश प्रारंभ तिथि: 2 जून 2025
- प्रवेश की अंतिम तिथि: 10 जून 2025
इस अवधि के बीच सभी पात्र विद्यार्थियों को अपने-अपने कॉलेज में एडमिशन लेना अनिवार्य है।
एडमिशन प्रक्रिया: ऑनलाइन या ऑफलाइन?
विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कई कॉलेजों में अलग-अलग प्रक्रिया अपनाई जाती है:
- कुछ कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन की सुविधा उपलब्ध है।
- कुछ कॉलेजों में अब तक एडमिशन शुरू भी हो चुका है।
- अगर किसी कारणवश आपका एडमिशन छूट गया है, तो आप घबराएं नहीं। 2 जून से 10 जून तक का समय आपको दिया गया है।

ग्रुप से जुड़ना क्यों ज़रूरी है?
हमारे Telegram ग्रुप, WhatsApp ग्रुप, और WhatsApp चैनल से भी जुड़िए। वहां पर आपको सभी लेटेस्ट नोटिफिकेशन और अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे। सभी ग्रुप के लिंक आपको लेख में मिल जाएंगे।
नोटिफिकेशन कब जारी हुआ?
- विश्वविद्यालय द्वारा यह नोटिस 30 मई 2025 को जारी किया गया है।
- नोटिस की प्रति आप विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
Important Documents For LNMU 2nd Semester Admission 2024-28
- प्रथम सेमेस्टर नामांकन रसीद
- प्रथम सेमेस्टर एडमिट कार्ड
- प्रथम सेमेस्टर रिजल्ट कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- रजिस्ट्रेशन कार्ड
- अपार आईडी कार्ड
- ABC ID Card
- Etc
निष्कर्ष
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के स्नातक सत्र 2024–28 का एडमिशन आपके भविष्य के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए समय रहते एडमिशन ले लें। हमेशा की तरह, हम आपके लिए सही और ऑथेंटिक जानकारी लाते रहेंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपको हर अपडेट समय पर मिले, हमारे Telegram ग्रुप, WhatsApp ग्रुप, और WhatsApp चैनल से भी जुड़िए।
- Bihar BEd Answer Key 2025: बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 की ऑफिशियल आंसर की जारी: पूरी जानकारी, डाउनलोड लिंक, उत्तर मिलान और आपत्ति प्रक्रिया
- RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 यहां जानिए 1 सेकंड में कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
- Bihar Post Matric Scholarship 2025 Online Last Date Extended: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2024-25 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानिए पूरी जानकारी